राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2025 का 11वां मुकाबला होगा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों का लक्ष्य इस मैच में वापसी करना होगा। राजस्थान पहले दोनों मैच हार चुकी है, जबकि चेन्नई ने इस सीजन में दो मैच खेले हैं, जिसमें से वे एक में जीत और एक में हार गए हैं।
सीएसके को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 50 रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच आगामी मैच से पहले आइए आपको उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं-
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई का पलड़ा अधिक भारी रहा है। सीएसके ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान ने 13 जीते हैं। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
मैच | 29 |
राजस्थान रॉयल्स | 13 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 16 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 01 |
गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन:
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक सिर्फ पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।
आईपीएल 2023- पंजाब किंग्स ने 5 रन से हराया
आईपीएल 2023ः दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से मात दी
आईपीएल 2024ः पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हराया
आईपीएल 2024ः कोलकाता के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा
आईपीएल 2025- कोलकाता ने 8 विकेट से शिकस्त दी
RR vs CSK के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों का रिजल्ट:
दिन | विजेता | मार्जिन | वेन्यू |
12 मई 2024 | CSK | 5 विकेट | चेन्नई |
27 अप्रैल 2023 | RR | 32 रन | जयपुर |
12 अप्रैल 2023 | RR | 3 रन | चेन्नई |
20 मई 2022 | RR | 5 विकेट | मुंबई |
2 अक्टूबर 2021 | RR | 7 विकेट | अबू धाबी |