रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस रिटेन करेगा या नहीं, इसकी चर्चा आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले चल रही है। पिछले साल उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था, जिसके बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं। मुंबई ने इस बीच मार्क बाउचर को मुख्य कोच पद से हटा दिया है और महेला जयवर्धने को नया हेड कोच नियुक्त किया है।
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के पहले रिटेंशन होंगे
इसके बाद से दावा किया जा रहा है कि महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी के साथ बने रहने के लिए मनाने में अहम रोल निभाया है। रेवस्पोर्ट्ज के रोहित जुगलान ने बताया कि मुंबई ने न केवल उनको रिटेन करने का फैसला किया है, बल्कि स्टार क्रिकेटर उनके पहले रिटेंशन होंगे।
कप्तान हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह इसके लिए फेवरेट थे, लेकिन मुंबई इंडियंस रोहित से अलग नहीं होना चाहती है इसलिए फ्रेंचाइजी उन्हें हर संभव मौका देना चाहती है।
Mumbai’s Top Retention
Not Hardik Not Bumrah
Rohit Sharma it is #RohitSharma𓃵— रोहित जुगलान Rohit Juglan (@rohitjuglan) October 22, 2024
मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पायदान पर थी। इसलिए फ्रेंचाइजी का लक्ष्य है कि आगामी सीजन शुरू होने से पहले इसमें सुधार कर लिया जाए।
अब फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए कैसी टीम तैयार करती है, इसमें रिटेंशन और पैसा दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फ्रेंचाइजी के लिए रिटेंशन की घोषणा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। प्रत्येक टीम को पांच कैप्ड खिलाड़ियों और एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने की अनुमति है।
मुंबई अपनी रिटेंशन को अंतिम रूप देने पर काम कर रही है और यह देखना है कि क्या वे हार्दिक, बुमराह, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को बनाए रखने में सफल होते हैं या नहीं।