आईपीएल 2025 सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एयरपोर्ट के बाहर देखा गया। Paps भी वहां मौजूद थे, जो रोहित शर्मा का इंतजार कर रहे थे। भारतीय बल्लेबाज को एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सभी को उनकी तस्वीरें खींचते हुए देखा गया।
रोहित शर्मा को एयरपोर्ट के बाहर देखा गया
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें Paps कह रहे हैं कि, ‘किधर गया, किधर गया।’ इसके बाद जैसे ही रोहित शर्मा उन्हें नजर आए सभी को उनका नाम पुकारते हुए देखा गया।
वीडियो यह रही
“kidhar gaya, kidhar hai…”
Paps reaction when Rohit Sharma spotted at airport.😂❤️ pic.twitter.com/Bijx9qJMPh
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 23, 2025
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की।
मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने मेजबान की ओर से महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली थी।
दिल्ली टीम जवाब में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही, जिससे मैच मुंबई इंडियंस ने जीता। दिल्ली टीम के खिलाफ रोहित शर्मा पांच रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में 12 पारी में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
अब मुंबई इंडियंस को 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपना अगला मैच खेलना है। मुंबई इंडियंस का यह अंतिम लीग मैच है। रोहित शर्मा इस मैच में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे और पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर दबाव डालने का प्रयास करेंगे। यही नहीं, रोहित शर्मा को प्लेऑफ में भी शानदार बल्लेबाजी करनी होगी अगर मुंबई इंडियंस को इस सीजन के फाइनल में जगह बनानी है।