मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 21 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले उन्हें प्रैक्टिस में घुटने में चोट लगी, इसलिए वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए। अंगद बावा को रोहित की जगह लेने का मौका मिला। रोहित के प्रशंसकों की चिंता इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने से बढ़ी है। डिटेल में आइए आपको बताते हैं।
रोहित शर्मा ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं
रोहित शर्मा को सीढ़ियों पर चलने के लिए संघर्ष करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोहित ने पैड्स पहने हुए हैं, इसलिए यह वीडियो प्रैक्टिश सेशन के बाद का लग रहा है। वह एक शख्स की मदद से सीढ़ियों पर चलते हुए नजर आए।
रोहित शर्मा का वीडियो देखें –
Rohit Sharma struggling with an injured knee. pic.twitter.com/VeCdegK07x
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 4, 2025
रोहित शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ मैच में ज्यादा फील्डिंग नहीं की थी
रोहित शर्मा डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरे थे। खेल के शुरुआती 15 ओवरों तक उन्होंने फील्डिंग नहीं की थी। 16वें ओवर में विग्नेश पुथुर के बाहर होने के बाद उन्होंने मैदान में प्रवेश किया था।
कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद रोहित ने मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी से गंभीर बातचीत की। ध्यान दें कि पिछले पांच सीजन में रोहित ने सिर्फ एक बार 400 रन का आंकड़ा पार किया है, जो 2024 संस्करण के दौरान हुआ था।
रोहित शर्मा का फॉर्म पहले ही चिंता का विषय बना हुआ है और अब उनकी चोट ने मैनेजमेंट को और अधिक चिंतित कर दिया है। मुंबई इंडियंस और प्रशंसकों को उम्मीद है कि रोहित जल्द ही फिट हो जाएंगे।