17 अप्रैल को आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच हुआ, जिसमें मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों ने इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रोहित शर्मा को अभिषेक शर्मा से बातचीत करते देखा गया
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 40 रन बनाकर आउट हो गए। वह इस मैच में धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। मैच खत्म होने के बाद, वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अभिषेक शर्मा से बातचीत करते देखा गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा अभिषेक शर्मा को बल्लेबाजी की टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए रिकॉर्डतोड़ शतक बनाया था। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की अभिषेक शर्मा ने जमकर क्लास लगाई थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अभिषेक ने कोई प्रभाव नहीं छोड़ा।
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंद पर तीन छक्कों की मदद से 26 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और आउट हो गए।
यह रही वीडियो:
! Young gun 🔫 pic.twitter.com/yBbj1FE3ds
— 🆒 (@StupidRo45) April 17, 2025
यह मुंबई इंडियंस की 7 मैच में तीसरी जीत है
याद रखें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अभी तक सात मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है, टीम फिलहाल छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन टीम को यहां से लगातार मुकाबले जीतने होंगे अगर उन्हें प्लेऑफ में जगह बनानी है।
हैदराबाद ने अभी तक 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं और आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 9वें स्थान पर हैं। यहां से दोनों टीमों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा और लगातार मैच जीतने होंगे।