मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के जारी सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 16 गेंदों में 26 रन बनाकर पैट कमिंस के शिकार बने। वानखेड़े स्टेडियम में हिटमैन ने अपनी इस छोटी सी पारी से बड़ा इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने 100 छक्के पूरे किए
रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए तीन छक्के लगाकर 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली ने आईपीएल में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 130 छक्के लगाए हैं। वहीं क्रिस गेल (127) और एबी डिविलियर्स (118) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
आईपीएल में एक वेन्यू में सर्वाधिक छक्के
प्लेयर | वेन्यू | छक्के | |
1 | विराट कोहली | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु | 130 |
2 | क्रिस गेल | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 127 |
3 | एबी डिविलियर्स | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 118 |
4 | रोहित शर्मा | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 100* |
5 | कायरन पोलार्ड | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 85 |
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। रोहित ने 163 मैचों में 286 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल 142 मैचों में 357 छक्कों के साथ लिस्ट में पहले स्थान पर है। वहीं, टॉप-5 में विराट कोहली (282), एमएस धोनी (260) और एबी डिविलियर्स (251) मौजूद हैं।
प्लेयर | मैच | छक्के | |
1 | क्रिस गेल | 142 | 357 |
2 | रोहित शर्मा | 263 | 286 |
3 | विराट कोहली | 258 | 282 |
4 | एमएस धोनी | 271 | 260 |
5 | एबी डिविलियर्स | 184 | 251 |
रोहित शर्मा 6 मैचों में 100 रन भी नहीं बना पाए हैं
हाल ही में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा ने 6 मैचों में 13.67 के औसत और 143.86 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 82 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 26 रन है, जो सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने बनाया था।