गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में 36 रन से हराया। इस मैच में फ्लॉप परफॉर्मेंस के बावजूद रोहित शर्मा ने एक ऐतिहासिक कारनामा किया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने इसके जवाब में सिर्फ 160 रन बनाए। गुजरात ने सीजन की पहली जीत हासिल की, मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरे मैच में हार मिली।
रोहित शर्मा ने आईपीएल में 600 चौके पूरे किए
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में 600 चौके पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वो मात्र चौथे बल्लेबाज बने हैं। शिखर धवन, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और अब रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में हैं। इस मैच में रोहित ने पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए। तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए।
टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार शुरू हुई। पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 8.3 ओवर में 78 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। शुभमन गिल ने 27 गेंद पर चार चौके और एक छक्का लगाकर 38 रनों की पारी खेली।
साई सुदर्शन ने 41 गेंद पर चार चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 63 रन बनाए। जोस बटलर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। 24 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्का लगाकर उन्होंने शानदार 39 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया। हार्दिक पांड्या ने मुंबई के लिए 29 रन देकर 2 विकेट लिए।
टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। दोनों खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कप्तान रोहित शर्मा ने आठ रन बनाए, जबकि रेयान रिकेल्टन छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद सिराज ने इन दोनों बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने इसके बाद पारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। तिलक वर्मा ने 36 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद पर 48 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। 17 गेंद पर हार्दिक पांड्या ने 11 रनों की धीमी पारी खेली। प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट लिए।