भारत तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 16 अक्टूबर को पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन बारिश के कारण पहले दिन खेल नहीं हो सका। टीम का नेतृत्व कर रहे रोहित शर्मा का लक्ष्य घरेलू मैदान पर लगातार 18वीं सीरीज जीतना होगा। टीम की कप्तानी करने के अलावा रोहित बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित इस सीरीज में एक ऐसी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं जो उनसे पहले किसी भी भारतीय ने नहीं हासिल की है। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 चक्र में रोहित शर्मा ने 742 रन बनाए हैं। उन्हें इस चक्र में 1000 रन बनाने के लिए तीन मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड के खिलाफ 258 रन बनाने की जरूरत है।
रोहित शर्मा ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन सकते हैं
अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो वह लगातार दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र में 1000 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। डब्ल्यूटीसी 2019-21 चक्र में उन्होंने 1094 रन बनाकर पिछली बार यह उपलब्धि हासिल की थी।
इस साल रोहित ने 15 टेस्ट पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया, लेकिन बाकी 13 पारियों में वह सिर्फ 497 रन बना सके हैं। इस साल कोहली ने छह पारियों में एक भी अर्धशतक भी नहीं लगाया है, जिससे वह 9000 टेस्ट रन से 53 रन दूर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 46 और बांग्लादेश के खिलाफ 47 रनों की पारियां खेली।
वर्तमान में, रोहित शर्मा ने अपने WTC करियर में भारत के कप्तान के रूप में बारह जीत दर्ज की हैं। 14 जीत के साथ विराट कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। यदि भारत इस सीरीज में न्यूजीलैंड का व्हाइटवॉश करता है, तो रोहित शर्मा WTC में जीत के मामले में विराट से आगे निकल जाएंगे और भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे।