भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में न्यूजीलैंड को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में हरा दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच को चार विकेट से जीता और चैंपियंस ट्राॅफी को तीसरी बार जीता। यह भारत का ओवरऑल कुल 7वां आईसीसी टाइटल है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर न्यूज़ीलैंड से मिले 252 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का पुरस्कार दिया गया।
इस टूर्नामेंट को रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में जितवाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्राॅफी कप्तान के रूप में कई महत्वपूर्ण क्रिकेट रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिए हैं। ध्यान दें कि रोहित ने बतौर कप्तान दूसरा आईसीसी खिताब जीता है। रोहित की कप्तानी में चैंपियंस ट्राॅफी 2025 को अपने नाम करने से पहले, भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को भी अपने नाम किया था।
साथ ही रोहित ने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 1-1 बार आईसीसी खिताब जीता है।
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा आईसीसी टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी
1 – एमएस धोनी (2007 T20 WC, ODI WC 2011 & CT 2013)
2 – रोहित शर्मा (2024 T20 WC & CT 2025)
3 – कपिल देव (1983 ODI WC)
4 – सौरव गांगुली (2002 CT)
इस जीत के साथ भारत सबसे ज्यादा बार आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने इस खिताब को तीन बार (2002, 2013 और 2025) जीता है। 2002 में टीम इंडिया श्रीलंका के साथ संयुक्त तौर पर विजेता हुई थी।
सबसे ज्यादा बार आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी जीतने वाली टीमें
3 – भारत (2002, 2013, 2025)
2 – ऑस्ट्रेलिया (2006, 2009)
1 – साउथ अफ्रीका (1998)
1 – न्यूजीलैंड (2000)
1 – श्रीलंका (2002)
1 – वेस्टइंडीज (2004)
1 – पाकिस्तान (2017)