7 मई 2025 को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 12 मई को विराट कोहली ने भी इसके ठीक बाद खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया, जिससे क्रिकेट जगत को बड़ा धक्का लगा। दोनों खिलाड़ी अब आईपीएल और वनडे में भारत के लिए खेलेंगे।
हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पहली बार मैदान पर अभ्यास किया, जिसकी तस्वीरें वायरल हो गईं। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर तनाव के बाद 17 मई से आईपीएल दोबारा शुरू हो रहा है। इसलिए रोहित मुंबई इंडियंस में दमखम दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में खूब अभ्यास कर रहे हैं
रोहित शर्मा के अभ्यास की तस्वीरें मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ‘We Ro Again’ हिटमैन वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखे और साथ ही काफी फोकस भी नजर आए।
रोहित शर्मा की प्रैक्टिस की तस्वीरें यहां देखें-
We 𝐑𝐎 again 👊#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/e9ipv4f25m
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 14, 2025
ROHIT SHARMA IN PRACTICE SESSION…!!! 🔥 pic.twitter.com/GqMoGQTzPo
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 14, 2025
मुंबई इंडियंस क्या प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
21 मई को आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने वाली है। टीम को इससे पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से तीन विकेट से हार हुई थी।
मुंबई इंडियंस टॉप-2 में जगह बना सकती है अगर वह अपने बचे हुए दो लीग मैचों में बड़े अंतर से जीत जाती है और एक से अधिक टीम 18 से अधिक अंकों के साथ टॉप-4 पर नहीं पहुंचती है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खाते में अभी तक 11 मैचों के बाद 16 अंक हैं, अगर वे अपने बचे हुए तीन लीग मैचों में से दो जीतते हैं, तो उनके खाते में 20 अंक हो जाएंगे, जिसकी बराबरी मुंबई नहीं कर सकता।
वहीं, अगर टीम आखिरी दो में से एक मैच हार जाती है तो उसे पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। वहीं, अगर हार्दिक पांड्या की टीम अपने अंतिम दो मैच हार जाती है, तो वह प्लेऑफ में नहीं जा सकेगी।