रोहित शर्मा सहित कई भारतीय क्रिकेटर आईपीएल 2025 के दौरान ड्रीम 11 के विज्ञापन में नजर आते रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 से पहले एक विज्ञापन में एक भाग्यशाली फैन को अपनी लैम्बोर्गिनी कार देने का वादा किया था। रोहित शर्मा ने अपना वादा पूरा किया है। उन्हें एक वायरल वीडियो में विजेता प्रशंसक को लैम्बोर्गिनी कार देते हुए देखा जा सकता है।
दरअसल, रोहित शर्मा वायरल वीडियो में एक प्रशंसक को कार की चाबी देते हुए दिखाई देते हैं। इस लैम्बोर्गिनी उरुस के नंबर प्लेट पर भी “264” अंकित है, जो वनडे में रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर (264) बताता है। 2022 में रोहित ने यह कार लगभग 4 करोड़ रुपये में खरीदी थी। अब उन्होंने अपना वादा पूरा करने के लिए फैन को इसे उपहार में दिया है।
यहाँ वायरल वीडियो देखें
— R✨ (@264__ro) May 19, 2025
हाल ही में रोहित शर्मा फॉर्म में दिखे
यदि रोहित शर्मा की बात की जाए तो वह वर्तमान में आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले पांच पारियों में उन्होंने तीन अर्धशतक बनाए हैं, लेकिन इससे पहले सीजन की शुरुआत में उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। अब वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।
मुंबई इंडियंस ने भी 12 में से 7 में जीत हासिल की है। फिलहाल, वह अंक टेबल में चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ वह प्लेऑफ की होड़ में है। मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी दो मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स मुंबई का अगला मैच है।
वहीं गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने पहले ही प्लेऑफ में जगह बना ली है। अब देखना होगा कि क्या मुंबई इंडियंस अपनी जगह सुरक्षित कर पाती है?