रविवार को वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ का जश्न धूम-धाम से मनाया गया। इस जश्न के दौरान वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास को क्रिकेट के दिग्गजों और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने याद किया। रोहित शर्मा शाम का मुख्य आकर्षण रहे। इस जश्न के दौरान रोहित हंसी-मजाक करते हुए दिखाई दिए और उनका ये चंचल अंदाज प्रशंसकों को काफी पसंद आया।
रविवार को भारतीय क्रिकेट जगत के कई दिग्गज इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए। भारतीय क्रिकेटरों में सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे शामिल रहे। सेलिब्रेशन के दौरान खिलाड़ियों ने भी बहुत मस्ती की। इस बीच रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को स्टेज पर बुलाने के लिए एक खास तरह का डांस मूव किया जिसका वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा का ये खास वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया
मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रोहित टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के साथ मौजूद थे तब उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को भी स्टेज पर आने के लिए हाथ से इशारा करते हैं। हिटमैन इसके बाद एक खास डांस मूव भी करते हुए नजर आए जिसे देख अय्यर की हंसी छूट गई।
𝗦𝗛𝗔𝗡𝗔𝗚𝗜𝗥𝗜 😂#Wankhede50 #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/Lb7WWQCiJL
— Mumbai Indians (@mipaltan) January 19, 2025
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से ही रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की है। हिटमैन की इस स्टेडियम से काफी यादें जुड़ी हुई हैं। मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम है। रोहित IPL में इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। इसलिए रोहित की यहां जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाने से पहले रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में खेलते हुए नजर आएंगे। हिटमैन ने इसकी पुष्टि की है। रोहित 23 जनवरी से जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलेंगे। रोहित इस टूर्नामेंट में 2015 के बाद खेलते दिखेंगे।