टीम इंडिया के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में होने वाले पहले वनडे मैच में पांच बड़े रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका मिलेगा।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी शानदार बल्लेबाजी ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था, और अब सभी उम्मीद करते हैं कि हिटमैन इस मैच में भी अपनी शानदार प्रदर्शन को जारी रखेंगे।
रोहित शर्मा की बैटिंग हमेशा दिलचस्प होती है, और जब वह लय में आते हैं तो गेंदबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर देते हैं। ऐसे में रांची का मैच केवल एक मुकाबला नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक खास दिन भी बन सकता है।
आइए जानते हैं उन रिकाॅर्ड्स के बारे में जिन्हें रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं:
1. वनडे में सर्वाधिक छक्के
रोहित शर्मा ने अब तक 276 वनडे मैचों में 349 छक्के लगाए हैं। शाहिद अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 351 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा को नंबर 1 बनने के लिए सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत है। अगर वह यह कर लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
2. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन
रोहित ने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में 19,902 रन (502 मैच) बनाए हैं। 98 रन बनाकर रांची में उनके 20,000 रन पूरे हो जाएंगे। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी होंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने यह रिकॉर्ड बनाया था।
3. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक छक्के
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैचों में रोहित शर्मा ने 58 छक्के लगाए हैं। वर्तमान में 64 छक्के लगाकर डेविड वॉर्नर इस रिकॉर्ड में सबसे आगे हैं। रांची वनडे में सात छक्के लगाने पर रोहित दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और वॉर्नर को पीछे छोड़ देंगे।
4. ओपनर के रूप में सर्वाधिक शतक
इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज (ओपनर) के रूप में अब तक 45 शतक बनाए हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी 45 शतक लगाए हैं। यदि रोहित रांची वनडे में शतक लगाते हैं, तो वे सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर दुनिया में दूसरे सर्वश्रेष्ठ ओपनर बन जाएंगे। फिलहाल, 49 शतक से डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। यानि कि रांची का मैच रोहित के लिए बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।
5. भारतीय सरजमीं पर वनडे में 5000 रन
रोहित ने भारत में खेले गए वनडे मैचों में 4867 रन बनाए हैं। वे रांची में 133 रन बनाकर 5000 रन पूरा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित शर्मा के लिए रांची वनडे बहुत खास होने वाला है।
