आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन और रिटेंशन से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले खबर है कि वे ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन तो कर सकते हैं, लेकिन उनसे कप्तानी छीन सकते हैं। 2024 आईपीएल सीजन में ऋषभ पंत ही टीम के कप्तान थे, लेकिन अगले सीजन में दिल्ली की टीम का कप्तान कोई और हो सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स के दो मालिक हैं और दोनों दो-दो साल टीम चलाते हैं। ऐसे में अक्सर कुछ निर्णय अधर में लटके रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही लगता है।काफी हद तक ऐसा हो सकता है कि ऋषभ पंत आगामी सीजन में दिल्ली की कप्तानी न करें। दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को 18 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकते हैं, लेकिन अक्षर पटेल को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत से कप्तानी छीन सकती है
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल पर दांव खेल सकती है या फिर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से किसी कैप्टेंसी मैटेरियल प्लेयर को अपने साथ जोड़ सकती है और उसे नया कप्तान बना सकती है।
“हां, दिल्ली कैपिटल्स नए कप्तान की तलाश में है,” सूत्र ने बताया। यह संभव है कि अक्षर पटेल नए कप्तान का पद संभालें या फिर फ्रेंचाइजी देख सकती है कि आईपीएल ऑक्शन में कौन कप्तानी करने वाला अच्छा प्लेयर है। पंत दिल्ली के लिए टॉप रिटेंशन हैं, लेकिन लीडरशिप ग्रुप का मानना है कि वे कप्तानी के दबाव के बिना अच्छा खेलेंगे।”
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का कार्यकाल अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली की टीम ने अब तक सिर्फ एक बार आईपीएल फाइनल खेला है, 2021 में। श्रेयस अय्यर उस समय कप्तान थे। इसके अगले साल अय्यर चोटिल हो गए तो फिर पंत को दिल्ली की कप्तानी दी गई। यहां तक कि जब श्रेयस अय्यर दूसरे चरण के लिए उपलब्ध थे तो भी पंत ही टीम के कप्तान रहे।