IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व ऋषभ पंत करेंगे। 27 वर्षीय भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को सोमवार, 20 जनवरी को फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने LSG का कप्तान नियुक्त किया। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में मेगा ऑक्शन में खरीदा था। पंत पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके हैं। 2021, 2022 और 2024 में उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी।
ऋषभ पंत को LSG का कप्तान बनाया गया
आईपीएल में एलएसजी की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत चौथे खिलाड़ी होंगे। LSG केएल राहुल, क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरन ने उनसे पहले LSG की कप्तानी की थी। गोयनका ने पंत को कप्तान बनाने की घोषणा करते समय उनके उपर भरोसा जताने का भी कारण बताया। उन्होंने कहा कि पंत में एक जबर्दस्त लीडर है। वह आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान बन सकते हैं।
LSG ऑनर संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया
स्टार स्पोर्ट्स पर ऋषभ पंत के साथ कार्यक्रम में गोयनका ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जब पंत को रिलीज किया तभी से उनकी नजर विकेटकीपर पर थी। उन्होंने कहा कि वह पंत को हर हाल में अपनी टीम में लाना चाहते थे। ऑक्शन में पंत को लेकर दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन लखनऊ ने अंत तक हार नहीं मानी।
गोयनका ने कहा, “मुझे ऋषभ पंत में एक जन्मजात लीडर दिखता है।” वह शायद आईपीएल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान होगा। गोयनका ने बड़ी भविष्यवाणी भी की है।
LSG के ऑनर ने कहा, “लोग अभी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में सिर्फ माही और रोहित का जिक्र करते हैं लेकिन लिखकर रख लीजिए 10-12 साल बाद लिस्ट में माही, रोहित और ऋषभ पंत होंगे।”एमएस धोनी और रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) ने धोनी की कप्तानी में पांच-पांच ट्रॉफी जीतीं हैं।