भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की हाल ही में पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर रियो फर्डिनेंड ने जमकर प्रशंसा की है। द रणवीर शो में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वो सचिन तेंदुलकर को काफी अच्छी तरह से जानते हैं।
पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर रियो फर्डिनेंड ने सचिन तेंदुलकर की जमकर प्रशंसा की
ध्यान दें कि Ranveer Allahbadia, एक प्रसिद्ध युटुबर इस पॉडकास्टके होस्ट है। रियो फर्डिनेंड से उन्होंने पूछा कि क्या वह किसी भारतीय क्रिकेटर को जानते हैं। जवाब में रियो फर्डिनेंड ने सचिन तेंदुलकर का नाम लिया।
रियो फर्डिनेंड ने कहा, “तेंदुलकर, वहीं है ना? तेंदुलकर ही वही खिलाड़ी है और यही मुख्य नाम है। मैं तेंदुलकर के बारे में जानता हूँ लेकिन बहुत से लोगों का नाम नहीं जानता हूं। उन्होंने जो हासिल किया है वो सच में बहुत बड़ी बात है। क्रिकेट प्रेमी ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोग उन्हें जानते हैं।’
यह रही वीडियो:
Manchester United Legend Rio Ferdinand Talks about The Great Sachin Tendulkar 🙏 pic.twitter.com/enAJrZNbhC
— kumar (@KumarlLamani) January 5, 2025
क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। यही नहीं, सचिन तेंदुलकर ने 100 शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़े हैं। सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक भी जड़ा है। सचिन को गॉड ऑफ क्रिकेट भी कहा जाता है।
उनके टेस्ट मैच में 15921 रन हैं जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 18,426 रन बनाए, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल है। सचिन तेंदुलकर की विश्वव्यापी प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक है। उन्हें बहुत से लोग अपना आदर्श मानते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सचिन तेंदुलकर का संन्यास लेने के बावजूद आज भी बहुत से लोग उनकी जमकर प्रशंसा करते हैं।
रियो फर्डिनेंड ने विराट कोहली का नाम भी लिया। उन्होंने विराट कोहली का नाम गलती से “कोला” कहा। विराट कोहली को भी विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है।