मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स इस समय आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत की थी।
रयान रिकेल्टन ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़े
दुष्मंथा चमीरा के खिलाफ मेजबान की ओर से सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़े। मुंबई इंडियंस की पारी के दूसरे ओवर में यह देखा गया। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने दुष्मंथा चमीरा के इस ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। इस मैच का यह पहला छक्का था। यही नहीं, रयान रिकेल्टन ने अगली ही गेंद पर दूसरा छक्का जड़ा।
इस मैच में रयान रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी की, 18 गेंद पर दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाए। इस मैच में अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा ने 27 रन की पारी खेली, जबकि विल जैक्स ने 21 रन की पारी खेली।
Ryan Rickelton kicks things off in style with power and precision 🔥
Watch the LIVE Action 👉 https://t.co/dR8SYJbEnM#IPLOnJioStar 👉 #MIvDC | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar pic.twitter.com/qrSBmnI32Y
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 21, 2025
दोनों टीमों के लिए इस मैच को जीतना बहुत महत्वपूर्ण है
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बहुत जरूरी है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक 12 मैचों में 7 जीत दर्ज की हैं और 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं और 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
मुंबई इंडियंस इस समय मुकाबले में मुश्किल स्थिति में है और टीम को इस मैच को जीतना है तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों पर दबाव डालना होगा। दिल्ली टीम के गेंदबाजों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है, इसलिए अब टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखना बेहद जरूरी होगा। तीन टीमों ने अभी तक आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाई है। इनमें गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स हैं।