दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना-सामना आईपीएल 2025 के 46वें मैच में होगा। 27 अप्रैल को शाम 7ः30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। अपने पिछले मैच में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हरा दिया था, जबकि दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया था। आगामी मैच में दोनों टीमें बेहतरीन खेल खेलना चाहेंगे। आइए आपको उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 12 में दिल्ली कैपिटल्स और 19 में RCB ने जीत हासिल की है। वहीं एक मैच बिना परिणाम के समाप्त हुआ है।
मैच | 32 |
दिल्ली कैपिटल्स | 12 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 19 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 01 |
दोनों टीमों के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दस मैच खेले गए हैं, जिसमें से चार में दिल्ली कैपिटल्स और छह में RCB ने जीत हासिल की है।
DC बनाम RCB: पिछले पांच मैचों का परिणाम
दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिर पांच मैचों में से RCB ने तीन बार जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने दो बार जीत दर्ज की है।
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
RCB ने 47 रन से जीत दर्ज की
RCB ने 23 रन से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
RCB ने 16 रन से जीत दर्ज की
आखिरी बार DC और RCB टकराई थी तो क्या हुआ था?
10 अप्रैल को इसी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आखिरी मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। उस मैच में आरसीबी पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 163 रन ही बना पाई थी। दिल्ली की टीम ने इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए 17.5 ओवरों में 13 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। केएल राहुल ने 53 गेंदों में 93 रन बनाए।