क्रिकेट प्रशंसक IPL के 18वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही आज 16 फरवरी को आईपीएल के आगामी सीजन का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। कोलकाता में यह मैच खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलकाता में ही 25 मई को खेला जाएगा। फाइनल सहित सभी 10 टीमों के बीच 64 दिनों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे। दूसरी ओर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया है। आरसीबी का आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल देखें:
आईपीएल 2025: आरसीबी मैच का पूरा शेड्यूल यहां देखें
मैच नंबर | तारीख | दिन | मैच | समय | मैच वेन्यू |
1 | 22 मार्च | शनिवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7.30 PM | कोलकाता |
8 | 28 मार्च | शुक्रवार | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7.30 PM | चेन्नई |
14 | 2 अप्रैल | बुधवार | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस | 7.30 PM | बेंगलुरु |
21 | 7 अप्रैल | सोमवार | मुंबई इंडियंस बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7.30 PM | मुंबई |
24 | 10 अप्रैल | वीरवार | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 7.30 PM | बेंगलुरु |
28 | 13 अप्रैल | रविवार | राजस्थान राॅयल्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 3.30 PM | जयपुर |
34 | 18 अप्रैल | शुक्रवार | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स | 7.30 PM | बेंगलुरु |
37 | 20 अप्रैल | रविवार | पंजाब किंग्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7.30 PM | मुल्लांपुर |
42 | 24 अप्रैल | वीरवार | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान राॅयल्स | 7.30 PM | बेंगलुरु |
44 | 27 अप्रैल | रविवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7.30 PM | दिल्ली |
52 | 3 मई | शनिवार | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 7.30 PM | बेंगलुरु |
59 | 9 मई | शुक्रवार | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7.30 PM | लखनऊ |
64 | 13 मई | मंगलवार | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 7.30 PM | बेंगलुरु |
68 | 17 मई | शनिवार | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 7.30 PM | बेंगलुरु |
IPL 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का फुल स्क्वाॅड
विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी।