24 और 25 नवंबर को सउदी अरब, जेद्दा में आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन संपन्न हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पिछला सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा था। टीम ने लीग स्टेज के आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में प्रवेश किया था। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर में टीम की हार से एक बार फिर ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया – विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार।
मेगा ऑक्शन में टीम 83 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी लेकिन फ्रेंचाइजी ने फैंस को निराश करने का काम किया। क्योंकि उन्होंने फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज और विल जैक्स जैसे खिलाड़ियों के लिए RTM का उपयोग नहीं किया। ऑक्शन में टीम ने किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा और आगामी सीजन के लिए कैसा है टीम का स्क्वॉड, आइए आपको बताते हैं-सीजन के लिए टीम का स्क्वॉड क्या है:
इन विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने करोड़ों खर्च किए
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया। हेजलवुड इस ऑक्शन में आरसीबी द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी है। उन्होंने आईपीएल में 27 मैचों में 8.06 की इकॉनमी से 35 विकेट लिए हैं।
बेंगलुरु ने फिल साल्ट (11.50 करोड़), लियम लिविंगस्टोन (8.75 करोड़), टिम डेविड (3 करोड़) और जैकब बैथेल (2.60 करोड़) जैसे खिलाड़ियों को भी खरीदा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भुवनेश्वर कुमार और जितेश शर्मा को खरीदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेगा ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। भुवी पिछले दस वर्षों से सनराइजर्स हैदराबाद में खेल रहे थे। भुवी ने आईपीएल में 176 मैचों में 7.56 की इकॉनमी से 181 विकेट लिए हैं।
फ्रेंचाइजी ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (11 करोड़), गेंदबाज रसिख डार (6 करोड़), सुयश शर्मा (2.60 करोड़), क्रुणाल पांड्या (5.75 करोड़) और देवदत्त पडिक्कल (2 करोड़) पर भी भरोसा दिखाया है।
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन-
प्लेयर | रोल | प्राइस |
विराट कोहली | बल्लेबाज | 21 करोड़ |
रजत पाटीदार | बल्लेबाज | 11 करोड़ |
यश दयाल | गेंदबाज | 5 करोड़ |
आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वॉड, खिलाड़ियों के प्राइस के साथ-
प्लेयर | रोल | प्राइस |
विराट कोहली | बल्लेबाज | 21 करोड़ |
जोश हेजलवुड | गेंदबाज | 12.50 करोड़ |
फिल साल्ट | विकेटकीपर-बल्लेबाज | 11.50 करोड़ |
रजत पाटीदार | बल्लेबाज | 11 करोड़ |
जितेश शर्मा | विकेटकीपर-बल्लेबाज | 11 करोड़ |
भुवनेश्वर कुमार | गेंदबाज | 10.75 करोड़ |
लियम लिविंगस्टोन | ऑलराउंडर | 8.75 करोड़ |
रसिख डार | गेंदबाज | 6 करोड़ |
क्रुणाल पांड्या | ऑलराउंडर | 5.75 करोड़ |
यश दयाल | गेंदबाज | 5 करोड़ |
टिम डेविड | ऑलराउंडर | 3 करोड़ |
सुयश शर्मा | गेंदबाज | 2.60 करोड़ |
जैकब बैथेल | ऑलराउंडर | 2.60 करोड़ |
नुवान तुषारा | गेंदबाज | 1.60 करोड़ |
रोमारियो शेफर्ड | ऑलराउंडर | 1.50 करोड़ |
स्वप्निल सिंह | ऑलराउंडर | 50 लाख |
मनोज भांडगे | ऑलराउंडर | 30 लाख |
देवदत्त पडिक्कल | बल्लेबाज | 2 करोड़ |
स्वास्तिक चिकारा | बल्लेबाज | 30 लाख |
मोहित राठी | गेंदबाज | 30 लाख |
अभिनंदन सिंह | गेंदबाज | 30 लाख |
लुंगी एन्गिडी | गेंदबाज | 1 करोड़ |
आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वॉड-
विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्चित चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी