महिला प्रीमियर लीग 2025 की आज यानी 14 फरवरी से शुरुआत हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस शानदार टूर्नामेंट के पहले मैच में गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराया। तमाम फैंस ने इस मैच का जमकर लुफ्त उठाया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले मैच में गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराया
गुजरात जायंट्स टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए। टीम के सभी बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए, आठ चौकों की मदद से। एक छोर को बेथ मूनी ने काफी अच्छी तरह से संभाला और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजों के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।
टीम की कप्तान ऐश गार्डनर ने 37 गेंद में तीन चौके और आठ गगनचुंबी छक्कों की मदद से 79* रनों की विस्फोटक पारी खेली। तमाम फैंस ऐश गार्डनर की पारी को देख दंग रह गए। यही नहीं, अनुभवी खिलाड़ी डेंड्रा डोटिन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 रन जोड़े। 11 रन सिमरन शेख ने बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके। गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों पर दबाव डालने वाली एकमात्र गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर थी।
रिचा घोष और कनिका आहूजा की पारी ने सभी प्रशंसकों का दिल जीत लिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, कप्तान स्मृति मंधाना 9 रन बनाकर आउट हो गई। डेनियल हॉज ने भी सिर्फ चार रन बनाए। हालाँकि दो विकेट जल्दी गिरने के बाद एलिसा पेरी और राघवी बिष्ट ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस मैच में एलिसा पेरी ने 34 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए, जबकि राघवी बिष्ट ने 25 रन बनाए।
विकेटकीपर रिचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64* रन की मैच विनिंग पारी खेली। इस पारी में रिचा घोष ने सात चौके और चार शानदार छक्के जड़े। पहले मैच में युवा खिलाड़ी कनिका आहूजा ने भी 13 गेंद में चार चौकों की मदद से 30* रन का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की।
Fire ❌
Wildfire! ❤️🔥What. A. Knock. ✊ #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #SheIsBold #WPL2025 #GGvRCB pic.twitter.com/xcZPRwuPnK
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 14, 2025
L̶i̶g̶h̶t̶s̶ Richa and Kanika will guide y̶o̶u̶ us home ✨️
Cold victory! 🥶#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #SheIsBold #WPL2025 #GGvRCB pic.twitter.com/WWD9bdGCSe
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 14, 2025
Captain Smriti Mandhana congratulates Richa Ghosh and Kanika Ahuja for the record chase. ❤️#CricketTwitter #WPL2025 pic.twitter.com/AJejStLN1b
— Female Cricket (@imfemalecricket) February 14, 2025
𝐁𝐎𝐋𝐃 𝐕𝐈𝐂𝐓𝐎𝐑𝐘 🎉#GGvRCB • #WPL2025 • #BoldBrigade pic.twitter.com/wtUtOHkBDo
— RCB Bold Brigade (@BoldBrigade) February 14, 2025
What A Perfect Start For #WPL2025 🔥
Keep Going Team @RCBTweets ❤️ pic.twitter.com/CiPe1efTjX
— Virat Kohli Trends™ (@TrendVirat) February 14, 2025
HIGHEST SUCCESSFUL RUN-CHASE IN WPL HISTORY!! 🔥
Take a bow Richa Ghosh 🙌
Take a bow RCB – statement win from defending CHAMPION!! #CricketTwitter #WPL2025 pic.twitter.com/YzqIMQqnPm
— Female Cricket (@imfemalecricket) February 14, 2025
RCB Women team 🔥#WPL2025 pic.twitter.com/nUEIJ4HEOP
— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) February 14, 2025
That was a RICH over, Ghosh! 🤯#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #SheIsBold #WPL2025 #GGvRCB pic.twitter.com/ozEWGhJNpv
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 14, 2025
Richa Ghosh is a class-act. 💯 #GGvRCB #WPL2025 pic.twitter.com/kyTU47HV1n
— Prathamesh Avachare (@onlyprathamesh) February 14, 2025