रणजी ट्रॉफी 2024-25 का सीजन शुरू हो गया है
11 अक्टूबर, आज से रणजी ट्रॉफी 2024-25 का सीजन शुरू हो गया है। एलीट लीग और प्लेट लीग को मिलाकर 19 मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें 38 घरेलू टीमें खेल रही हैं। खेल के पहले दिन ऐसी कई टीमें थीं, जिन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों के ऊपर दबाव डाला।
पहले राउंड के खेल के पहले दिन बहुत कुछ देखा गया। खेल का पहला दिन समाप्त हो गया है, और आज हम सभी टीमों के बीच खेले गए पहले दिन का स्कोर बताते हैं।
एलीट ग्रुप A
त्रिपुरा बनाम उड़ीसा, अगरतला में: पहले दिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
बड़ौदा बनाम मुंबई, वडोदरा में: खेल का पहला दिन खत्म होने तक बड़ौदा ने 6 विकेट खोकर 87 ओवर में 241 रन बना लिए हैं।
जम्मू और कश्मीर बनाम महाराष्ट्र, श्रीनगर में: जम्मू और कश्मीर ने खेल का पहला दिन खत्म होने तक 80 ओवर में 5 विकेट खोकर 264 रन बनाए।
सर्विस बनाम मेघालय, नई दिल्ली: सर्विस ने पहले दिन खेल खत्म होने तक 90 ओवर में चार विकेट खोकर 298 रन बनाए।
एलीट ग्रुप B:
हैदराबाद बनाम गुजरात, सिकंदराबाद में: गुजरात ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 86 ओवर में 8 विकेट खोकर 334 रन बनाए।
हिमाचल प्रदेश बनाम उत्तराखंड, धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश ने 90 ओवर में एक विकेट खोकर 300 रन बनाए हैं।
राजस्थान बनाम पुडुचेरी, जयपुर में: पुडुचेरी ने पहले दिन 82 ओवर में 9 विकेट खोकर 237 रन बनाए।
विदर्भ बनाम आंध्र, नागपुर में: आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में 114 रन बना लिए हैं, जबकि विदर्भ 118 रन पर ऑलआउट हो गई।
एलीट ग्रुप C:
मध्य प्रदेश बनाम कर्नाटक, इंदौर में: मध्य प्रदेश ने चार विकेट खोकर 232 रन बना लिए हैं।
उत्तर प्रदेश बनाम बंगाल, लखनऊ में: बंगाल ने 7 विकेट खोकर 269 रन बनाए।
हरियाणा बनाम बिहार: बिहार ने अपनी पहली पारी में 78 रन बनाए। पहले दिन खेल खत्म होने तक हरियाणा ने 7 विकेट खोकर 184 रन बना लिए हैं।
केरल बनाम पंजाब, त्रिवेंद्रमपुरम: पंजाब ने 95 रन बनाए, 5 विकेट खोकर।
एलीट ग्रुप D:
असम बनाम झारखंड, गुवाहाटी में: झारखंड ने 75 ओवर में तीन विकेट खोकर 247 रन बनाए।
छत्तीसगढ़ बनाम दिल्ली, रायपुर: छत्तीसगढ़ ने 277 रन बनाए, 6 विकेट खोकर।
तमिलनाडु बनाम सौराष्ट, कोयंबतूर में: सौराष्ट ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 203 रन बनाए। तमिलनाडु ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो ओवर खेले हैं और एक भी रन नहीं बनाया है।
चडीगढ़ बनाम रेलवे, चंडीगढ़ में: पहली पारी में चंडीगढ़ ने 172 रन ही बनाए, जबकि रेलवे ने 7 विकेट खोकर 87 रन बनाए हैं।
प्लेट:
सिक्किम बनाम मिजोरम: सिक्किम ने अपनी पहली पारी में 191 रन बनाए। मिजोरम ने एक विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं।
नागालैंड बनाम अरुणाचल प्रदेश: नागालैंड ने 241 रन बनाए, दो विकेट खोकर।
गोवा बनाम मणिपुर: पहले दिन खेल खत्म होने तक गोवा ने 7 विकेट खोकर 302 रन बनाए।