Ranji Trophy 2024-25 Format Explained: दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप के बाद अब 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने निर्णय लिया है कि टूर्नामेंट दो चरणों में होगा। इसके अलावा, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के साथ ही आयोजित किए जाएँगे।
बीसीसीआई की नए स्ट्रक्चर के अनुसार, प्रत्येक टीम रणजी सीजन के पहले चरण में 13 नवंबर तक पाँच मैच खेलेगी। फिर विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टूर्नामेंट को होल्ड पर रखा जाएगा, यह टूर्नामेंट क्रमशः टी20 और 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित किए जाएँगे।
उसके बाद 23 जनवरी से रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण शुरू होगा, जो नॉक-आउट चरण होगा। 26 फरवरी से 2 मार्च तक फाइनल निर्धारित है। रणजी खेलों के बीच केवल तीन दिन का अंतराल था, लेकिन खिलाड़ियों ने व्यस्त कार्यक्रमों और भोजन की कमी की शिकायत की थी। जिसके बाद 2024-25 सत्र के लिए खेलों के बीच का अंतराल तीन दिन से बढ़ाकर चार दिन कर दिया गया है।
Ranji Trophy 2024-25 Format Explained (रणजी ट्रॉफी 2024-25 फॉर्मेट):
खराब मौसम ने पिछले सीजन में कई मैचों को बाधित किया था, इसलिए बीसीसीआई ने इस सीजन में रणजी ट्रॉफी लीग को दो विंडो में विभाजित करने का निर्णय लिया है। पांच लीग खेलों का पहला चरण 11 अक्टूबर से 13 नवंबर तक खेला जाएगा और फिर 23 जनवरी को फिर से शुरू होगा।
भारत के सबसे पुराने घरेलू टूर्नामेंट में 38 टीमें हैं, जो पाँच समूहों में विभाजित हैं। एलीट ए, एलीट बी, एलीट सी और एलीट डी चार समूह हैं, जिनमें से प्रत्येक ग्रुप में आठ टीमें हैं। अन्य छह टीमों को प्लेट समूह में रखा गया है।
एलीट ग्रुप नॉकआउट 8 फरवरी को शुरू होंगे। प्लेट ग्रुप अपने विजेता का फैसला करने के लिए एक अलग नॉकआउट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
प्लेट ग्रुप के फाइनलिस्ट अगले सीजन में एलीट ग्रुप में जाएंगे। इसी तरह, एलीट ग्रुप की संयुक्त स्टैंडिंग में सबसे नीचे रहने वाली दो टीमों को अगले साल प्लेट सर्किट में भेज दिया जाएगा। इस साल मणिपुर और गोवा को प्लेट ग्रुप में धकेल दिया गया, जबकि हैदराबाद और मेघालय को एलीट ग्रुप में पदोन्नत किया गया।
रणजी ट्रॉफी ग्रुप (Ranji Trophy Groups)
Elite A (एलीट ए) | Elite B (एलीट बी) | Elite C (एलीट सी) | Elite D (एलीट डी) | Plate (प्लेट) |
Mumbai (मुंबई) | Vidarbha (विदर्भ) | Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | Tamil Nadu (तमिलनाडु) | Goa (गोवा) |
Baroda (बड़ौदा) | Andhra (आंध्र) | Karnataka (कर्नाटक) | Saurashtra (सौराष्ट्र) | Manipur (मणिपुर) |
Services (सर्विस) | Gujarat (गुजरात) | Haryana (हरियाणा) | Railways (रेलवे) | Mizoram (मिजोरम) |
J & K (जम्मू & कश्मीर) | Rajasthan (राजस्थान) | Bengal (बंगाल) | Delhi (दिल्ली) | Nagaland (नागालैंड) |
Tripura (त्रिपुरा) | Uttarakhand (उत्तराखंड) | Kerala (केरल) | Jharkhand (झारखंड) | Sikkim (सिक्किम) |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | Pondicherry (पुडुच्चेरी) | Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Arunachal Pradesh (अरुणांचल प्रदेश) |
Odisha (ओडिशा ) | Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | Punjab (पंजाब) | Assam (असम) | |
Meghalaya (मेघालय) | Hyderabad (हैदराबाद) | Bihar (बिहार) | Chandigarh (चंडीगढ़) |