कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे आज यानी 31 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 का अगला मैच अपने घर में खेलेंगे। मैच से पहले उन्हें एक विशिष्ट तोहफा मिला। अनुभवी बल्लेबाज को उनकी पसंदीदा डिश खाने को मिली।
अजिंक्य रहाणे को मैच से पहले विशिष्ट तोहफा मिला
मिसल पाव अजिंक्य रहाणे को बहुत पसंद है। फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले एक वीडियो साझा किया है जिसमें अजिंक्य रहाणे ने जैसे ही मिसल पाव डिश को देखा वह खुशी से झूम उठे। अजिंक्य रहाणे ने मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट में काफी मैच खेले हैं और वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का उन्हें काफी अनुभव है।
यह रही वीडियो
Captain wished, we delivered 😋💜 pic.twitter.com/p51aaB9cwu
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 31, 2025
रहाणे के सामने जैसे ही मिसल पाव आया उन्होंने कहा कि,’मुझे लगा नहीं की इतनी जल्दी आ जाएगा।” अभी बुलाओ और अभी आ गया लेकिन सभी को शुक्रिया।’
रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2025 में भाग ले रहे हैं। यही नहीं, उन्हें फ्रेंचाइजी का कप्तान भी बनाया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार बल्लेबाज ने महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाया था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ 18 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में हार झेली है। लेकिन उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार खेलते हुए देखा जा सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल ट्रॉफी को तीन बार जीता है, जबकि मुंबई इंडियंस ने पांच बार जीता है। दोनों टीमों को इस मैच को जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। मुंबई इंडियंस में कई शक्तिशाली खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच जीता सकते हैं। यह मैच भी काफी रोमांचक होने वाला है।