18 अक्टूबर को राधिका मर्चेंट की बर्थडे पार्टी में पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर एमएस धोनी दिखाई दिए। राधिका की शादी भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से हाल ही में हुई है।
तो वहीं अब धोनी, राधिका की बर्थडे पार्टी में दोनों को शुभकामनाएं देने जामनगर पहुंचे हैं। धोनी के इस पार्टी में पहुंचने की फोटो बहुत जल्दी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 43 वर्षीय धोनी राधिका के फ्रेंड ऑरी के साथ पार्टी में नजर आए, जिसकी फोटो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
देखें एमएस धोनी के इस पार्टी में पहुंचने की फोटो
MS Dhoni with Orry at Radhika Merchant Birthday party..!! 🌟 pic.twitter.com/4lAP22c9bI
— Pragnesh Patel (@Pragnesh1935) October 18, 2024
दूसरी ओर, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले धोनी बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे। धोनी ने युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी।
इसके अलावा, बीसीसीआई ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए रिटेंशन नियमों को जारी किया है। इसके बाद धोनी के आईपीएल 2025 में खेलने की संभावना बनी हुई है। सीएसके 4 करोड़ रुपये में अनकैप्ड धोनी को रिटेन कर सकती है।
फ्रेंचाइजी नए रिटेंशन नियम के अनुसार किसी खिलाड़ी को टीम में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल कर सकती है अगर किसी खिलाड़ी को क्रिकेट से रिटायर हुए पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। गौरतलब है कि धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
एमएस धोनी का क्रिकेट करियर
भारत के लिए धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। उसने टेस्ट में 8248, वनडे में 12303 और टी20 में 1282 रन बनाए हैं। इसके अलावा, धोनी ने 264 आईपीएल मैचों में कुल 5243 रन बनाए हैं, 39.13 की औसत से।