इस बार जारी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में शतकों की झड़ी देखने को मिल रही है। अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी में जारी सातवें मैच में एक और शतक देखने को मिला है।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने 95 गेंदों में शतक पूरा किया। यह जारी टूर्नामेंट का कुल 9वां शतक है। साथ ही यह रचिन रवींद्र का चैंपियंस ट्राफी में पहला शतक है और उनके वनडे करियर का चौथा शतक है। वह इस शतक के साथ चैंपियंस ट्राॅफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया
25 साल और 98 दिनों की उम्र में रचिन रवींद्र ने यह कारनामा किया है। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड के लिए आईसीसी इवेंट में चार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। विलियमसन (3) को रचिन ने पीछे छोड़ दिया है।
युवा बल्लेबाज की बांग्लादेश के खिलाफ शानदार पारी पर प्रशंसक भी काफी तेजी से सोशल मीडिया के माध्यम से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। वह मैच में 105 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 112 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो न्यूजीलैंड जीत के करीब नजर आ रही है। समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश से 237 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 ओवर बाद चार विकेट के नुकसान पर कुल 205 रन बना लिए हैं।
इस समय कीवी टीम को जीत के लिए 36 रनों की जरूरत है। यह देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड इस मैच में कितने विकेट से जीत हासिल करने वाली है? इस जीत से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी।
रचिन रवींद्र के शतक पर फैंस ने किस प्रकार रिएक्शन दिए देखें
RACHIN RAVINDRA – THE FIRST PLAYER IN HISTORY TO SCORE:
– World Cup century on debut. 🥶
– Champions Trophy century on debut. 🤯 pic.twitter.com/6M8PtGyuA6
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 24, 2025
🚨 HISTORY BY RACHIN RAVINDRA 🚨
– Rachin Ravindra has most Hundreds by New Zealand player in ICC ODI Events 🤯 pic.twitter.com/MntFRAeIeZ
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 24, 2025
RACHIN RAVINDRA MADE HIS ODI DEBUT IN 2023 🥶
– This is insane stat for 25 year old Rachin. pic.twitter.com/8QsffVt3il
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 24, 2025
Another Indian making sure that Pakistan is kicked out of the Champions Trophy ASAP
Rachin Ravindra you beauty 🫡 pic.twitter.com/cNi67aECkR
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) February 24, 2025
RACHIN RAVINDRA BECOMES THE FIRST PLAYER TO SCORE HUNDRED IN WORLD CUP & CHAMPIONS TROPHY DEBUT 🙇 pic.twitter.com/D8MWcT0jak
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 24, 2025
Big match player Rachin Ravindra
. 4 odi century all came in icc tournaments … pic.twitter.com/3MgkUHe3Jy
— shelby⁷ (@_thelonelyboy__) February 24, 2025
💯 on CWC debut
💯 on CT debutHe becomes the first New Zealand player to score four centuries in ICC events! Take a bow, Rachin Ravindra #WPL pic.twitter.com/RPQisaRiD9
— Rohit Baliyan (@rohit_balyan) February 24, 2025