26 जनवरी की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें अलग-अलग खेल क्षेत्रों में खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
रविचंद्रन अश्विन और फुटबॉल के दिग्गज आईएम विजयन को शनिवार, 25 जनवरी को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई जबकि पूर्व भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। पैरा एथलीट हरविंदर सिंह और सत्यपाल सिंह को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
पद्म पुरुस्कार किसे दिया जाता है?
पद्म पुरस्कार भारत के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक हैं जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों (कला, सामाजिक सेवा, सार्वजनिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, चिकित्सा और साहित्य) में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हैं। पद्म श्री, पद्म विभूषण और पद्म भूषण भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं।
पद्म श्री अवॉर्ड से रविचंद्रन अश्विन को सम्मानित किया जाएगा
क्रिकेट में उनके योगदान के लिए रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में भारतीय स्पिनर ने अपने शानदार करियर को समाप्त कर दिया था। अश्विन ने 537 विकेट हासिल किए हैं और 106 टेस्ट मैच खेले हैं।
वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। अश्विन ने गेंदबाजी में ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है। टीम इंडिया के अश्विन मैच विनर खिलाड़ी थे।
रविचंद्रन अश्विन ने इस पुरस्कार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अश्विन ने ‘जर्नी’ ऑफ ग्रैटिट्यूड’ कैप्शन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।
View this post on Instagram