हाल ही में भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टार कल्चर को लेकर अपना पक्ष रखा है। रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि क्रिकेटर्स को अभिनेता नहीं बनना चाहिए बल्कि एथलीट के रूप में रहना चाहिए।
रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आम लोग भी भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टार कल्चर को लेकर अपना पक्ष दे रहे हैं क्योंकि यह बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि क्रिकेटरों को पहले क्रिकेट खेलना है फिर बाकी काम करने की जरूरत है।
रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टार कल्चर को लेकर अपना पक्ष रखा
अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि,’भारतीय क्रिकेट में चीजों को नॉर्मल होने देना बहुत ही जरूरी है। भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टारडम और सुपरसेलिब्रिटी को अधिक प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए। क्योंकि सभी लोग क्रिकेट खेलते हैं, हमें स्थिति को स्थिर करना होगा। हम अभिनेता या सुपरस्टार नहीं हैं, हमें पहले क्रिकेटर बनना चाहिए।’
विराट कोहली और रोहित शर्मा का उदाहरण देते हुए रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। “हम लोग खिलाड़ी हैं और किसी भी खिलाड़ी की दूसरे से तुलना नहीं की जानी चाहिए,” उन्होंने कहा।
उदाहरण के रूप में अगर आप विराट कोहली या रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने इतना कुछ पाया है। यदि आप एक और शतक मार देंगे तो यह आपकी उपलब्धि नहीं रह जाती है। हमारा लक्ष्य इससे भी अधिक होना चाहिए। सभी खिलाड़ियों के लिए यह बहुत जरूरी है।’