आज यानी 15 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, बल्लेबाज शुभमन गिल और उनके परिवार वालों के साथ मुलाकात की। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल को टीम इंडिया की ओर से भाग लेते हुए देखा जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अर्शदीप सिंह, शुभमन गिल और उनके परिवार वालों के साथ मुलाकात की
19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो रही है। पाकिस्तान और यूएई में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा होंगे जबकि उपकप्तान शुभमन गिल होंगे। अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर दबाव डाला है।
उन्हें आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से आगामी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे इसलिए अर्शदीप सिंह पर अच्छी गेंदबाजी करने का काफी दबाव रहेगा। अर्शदीप सिंह को मोहम्मद शमी के साथ नई गेंद से घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उन्हें शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह के परिवार वालों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया है।
यह रही तस्वीरें:
ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮਾਣ ਵਧਾਉਣ ਵਾਲੇ ਮਾਣਮੱਤੇ ਖਿਡਾਰੀ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕੇਟ ਟੀਮ ਦੇ ਉੱਪ ਕਪਤਾਨ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਅਤੇ ਤੇਜ਼ ਗੇਂਦਬਾਜ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਮਿਲਣ ਆਏ। ਮਿਲ ਕੇ ਬਹੁਤ ਚੰਗਾ ਲੱਗਿਆ।
Champion Trophy 2025 ਲਈ ਦੋਵਾਂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ। ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਤੁਹਾਡੇ ‘ਤੇ ਮਾਣ ਹੈ।
………
आज देश… pic.twitter.com/WnwXf0bX9J— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 14, 2025
सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को क्लीनस्वीप किया था। यह दोनों खिलाड़ी अविश्वसनीय फॉर्म में हैं और उन्हें आगामी टूर्नामेंट में भी अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने मैच विनिंग शतक जड़ा था। हालाँकि विराट कोहली इस समय अच्छी फॉर्म में नहीं है लेकिन उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। भगवंत मान ने इन दोनों खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।