लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 गेंदों में 87* रन की विस्फोटक पारी खेली। ध्यान दें कि यह पूरन का आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने 241 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 8 छक्के लगाए। अपनी पारी के दौरान पूरन ने कोलकाता के प्रमुख गेंदबाज आंद्रे रसेल को आड़े हाथों लिया। रसेल ने 18वें ओवर में 24 रन बनाए। आइए आपको उस ओवर की पूरी कहानी बताते हैं।
18वें ओवर में निकोलस पूरन ने 24 रन बनाए
पहली गेंद (4 रन)– पूरन ने आंद्रे रसेल की शॉर्ट गेंद पर चौका लगाया
दूसरी गेंद (0 रन)– स्लोवर बॉल जिस पर निकोलस पूरन रन नहीं ले पाए
तीसरी गेंद (4 रन)– डीप स्क्वायर लेग की ओर पूरन ने चौका लगाया
चौथी गेंद (6 रन)– निकोलस पूरन ने शॉर्ट बॉल पर डीप स्क्वायर लेग की ओर 93 मीटर का लंबा छक्का लगाया
पांचवीं गेंद (4 रन)– पूरन ने डीप मिड-विकेट की ओर चौका लगाया
छठी गेंद (6 रन)– रसेल ने लेंथ बदलने की कोशिश की, लेकिन पूरन ने लॉन्ग-ऑफ पर करारा छक्का जड़ दिया
He did not hold back 💥
Nicholas Pooran won the Battle of Calypso 🆚 Andre Russell 😎
One word for his 36-ball 87* 👇
Updates ▶ https://t.co/3bQPKnwPTU#TATAIPL | #KKRvLSG | @nicholas_47 pic.twitter.com/iGV92lTczN
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस ओवर के बाद आंद्रे रसेल को वापस से गेंद नहीं दी।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दूसरा हाईएस्ट टोटल बनाया
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में रिकॉर्डतोड़ टोटल बनाया। टीम ने आईपीएल इतिहास में 3 विकेट खोकर 238 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 48 गेंदों में 81 रन और निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में 87* रन की शानदार पारी खेली। एडेन मार्करम ने 28 गेंदों में 47 रन की बहुमूल्य पारी खेली।
आईपीएल में लखनऊ के हाईएस्ट टोटल पर नजर डालें –
257/5 – बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023
238/3 – बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडन गार्डन्स, 2025
214/6 – बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े, 2024
213/9 – बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2023
213/4 – बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2024