लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के 26वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह टीम की जारी सीजन में लगातार तीसरी जीत है। गुजरात की टीम ने पहले कसी हुई गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को 180 रन पर रोक दिया। इसके बाद टीम ने एडेन मार्करम और निकोलस पूरन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 19.3 ओवरों में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया।
एडेन मार्करम ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। लेकिन हमारे प्लेयर ऑफ द डे निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत लिया।
निकोलस पूरन ने सात छक्के ठोके
सातवें ओवर में ऋषभ पंत (21) के आउट होने के बाद पूरन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे। साई किशोर द्वारा 10वें ओवर में उन्होंने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बटोरे, जो उनकी पारी का सबसे बड़ा हाइलाइट था। उन्होंने 24 गेंदों में इसी ओवर के दौरान ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया था।
पूरन ने 34 गेंदों में 179.41 की स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए, एक चौका और सात छक्के लगाए। 16वें ओवर में राशिद खान ने उन्हें आउट किया।
निकोलस पूरन ने आईपीएल 2025 में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं
निकोलस पूरन ने आईपीएल 2025 की छह पारियों में अब तक 31 छक्के लगाए हैं और जारी सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
31 – निकोलस पूरन
15 – मिचेल मार्श
14- श्रेयस अय्यर
13- अजिंक्य रहाणे
13 – साई सुदर्शन
आईपीएल 2025 में निकोलस पूरन के स्कोर पर नजर डालिए
61(34) बनाम गुजरात टाइटंस
87*(36) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
12(6) बनाम मुंबई इंडियंस
44(30) बनाम पंजाब किंग्स
70(26) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
75(30) बनाम दिल्ली कैपिटल्स