लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का एक महत्वपूर्ण मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों के लिए इस मैच को जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अभी तक खराब क्रिकेट खेला है।
दोनों टीमों ने इस मैच में अपनी प्लेइंग XI में बड़े बदलाव किए गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में घातक तेज गेंदबाज आकाश दीप की वापसी हुई है। आकाशदीप चोटिल होने की वजह से पहले मैच में नहीं खेल पाए, लेकिन अब वह टीम में हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें खेलते हुए देखा जा सकता है।
इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव हुआ है। इस मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। अभ्यास के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी, इसलिए रोहित शर्मा को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए नहीं देखा जा सकता है। राज बावा की रोहित शर्मा की जगह टीम में एंट्री हुई है।
मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं, वहीं लखनऊ टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं। इस सीजन में अभी तक ऋषभ पंत ने कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ा है। उन्हें मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
यह रही मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI:
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI:
एडन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, डिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI:
विल जैक्स, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सैंट्नर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पु्थुर ,ट्रेंट बोल्ट