10 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 24वां मैच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मुकाबले में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। आरसीबी ने पावरप्ले में कमाल की शुरुआत की है।
फिल साल्ट ने मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 30 रन बनाए
इस शुरुआत की वजह थी बल्लेबाज फिल साल्ट, जिन्होंने 17 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रनों की शानदार पारी खेली। आरसीबी की पारी का तीसरा ओवर मिचेल स्टार्क करते हैं, फिल साल्ट ने पहली गेंद पर छक्का लगाया और फिर दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया।
इसके बाद चौथी गेंद नो बाॅल बाउंसर चौके के लिए जाती है। इसके अगली गेंद पर साल्ट छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर ओवर में कुल 30 रन बटोरते हैं। साल्ट, हालांकि, चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर एक गलत काॅल की वजह से आउट होकर पवेलियन लौट जाते हैं।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
इम्पैक्ट: सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह
दिल्ली कैपिटल्स
फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट: अभिषेक पोरेल, दर्शन नलकंडे, करुण नायर, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा