आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स की टीम जगह बनाने के नजदीक पहुंच गई है। लेकिन इस बीच फ्रेंचाइजी को तगड़ा झटका लगा है। पंजाब ने ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उंगली की चोट के कारण वह जारी सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैक्सवेल की उंगली फ्रैक्चर्ड है, जिसके बाद से उनकी टूर्नामेंट से बाहर होने की खबरें आने लगीं।
पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल पर अपडेट दी
सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल पर अपडेट देते हुए बताया,
“ग्लेन मैक्सवेल उंगली की चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं,”
🚨 Glenn Maxwell has been ruled out of the remainder of the season due to a finger injury. We wish him a speedy recovery. pic.twitter.com/2pHCxuAOoK
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 1, 2025
IPL 2025 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन कैसा रहा
ग्लेन मैक्सवेल ने छह पारियों में 8 की औसत और 97.95 की स्ट्राइक रेट से केवल 48 रन बनाए। हालांकि उन्होंने बल्ले से संघर्ष किया लेकिन गेंदबाजी ठीक-ठाक की। मैक्सवेल ने छह पारियों में चार विकेट लिए, 27.5 की औसत और 19.5 की स्ट्राइक रेट से। उन्होंने कुल 13 ओवर फेंके, जिसमें लगभग 110 रन दिए।
पंजाब किंग्स का अपडेटेड स्क्वॉड आईपीएल 2025 के लिए
प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, मार्को जेनसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। हरनूर सिंह, प्याला अविनाश
पंजाब किंग्स का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा
4 मई को पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी। टीम ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हराया है। टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में अभी दूसरे स्थान पर है।