कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से पराजित कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। राजस्थान की टीम ने 207 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए सिर्फ 205 रन बनाए। टीम टॉप-4 की रेस से पहले ही बाहर हो गई है, लेकिन सम्मान की लड़ाई में भी उन्होंने प्रशंसकों को निराश कर दिया।
RR के कप्तान रियान पराग 95 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक लेकर गए थे, लेकिन परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इस पारी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। पराग ने छह गेंदों में छह छक्के लगाए, लेकिन एक ओवर में नहीं।
रियान पराग ने मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ रौद्र रूप दिखाया
मोईन अली की 13वें ओवर की पहली गेंद को छोड़कर, रियान पराग ने अंतिम पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए। फिर 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने छक्का लगाया। लेकिन लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाने के बावजूद भी रियान पराग खाते में एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं ही होगा।
ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उनके हिस्से में 14वें ओवर की पहली गेंद खेलना नसीब नहीं हुआ। पहली गेंद पर हेटमायर ने एक रन लेकर पराग को स्ट्राइक दी थी। रियान पराग से पहले क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए हैं।
आईपीएल में एक ओवर में बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के
5 – क्रिस गेल बनाम राहुल शर्मा, 2012
5 – राहुल तेवतिया बनाम शेल्डन कॉटरेल, 2020
5 – रवींद्र जडेजा बनाम हर्षल पटेल, 2021
5 – रिंकू सिंह बनाम यश दयाल, 2023
5 – रियान पराग बनाम मोईन अली, 2025
ऐसा ट्वीट दो साल पहले रियान पराग ने किया था
“मेरी अंतरात्मा कहती है कि मैं इस आईपीएल में किसी समय एक ओवर में 4 छक्के लगाऊंगा,” रियान पराग ने 2023 में, यानी दो साल पहले, ट्वीट किया था। पराग का सपना आखिरकार पूरा हुआ है।