आज 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत के लिए यह फैसला अभी तक सही नहीं रहा है। भारतीय टीम के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने में असमर्थ नजर आए हैं।
हालाँकि, मिडिल ऑर्डर स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुकाबले में अपने सामान्य अंदाज में बल्लेबाजी की है। बता दें कि भारतीय पारी का 42वां ओवर पैट कमिंस ने फेंका। उस ओवर की अंतिम गेंद पर पंत ने स्वीप शाॅट खेला, जो सीधे छक्के के लिए गया।
जब पंत ने शाॅट खेलने के लिए अपना पिछला घुटना मोड़ा, वह ऑफ साइड में गिर गए और गेंद के नीचे आते समय उसे फाइन लेग बाउंड्री के पार मार दिया। स्टेडियम में मौजूद हर कोई शख्स पंत के इस शाॅट को देखकर हैरान रह गया।
देखें ऋषभ पंत ने किस तरह मारा यह लाजबाव शाॅट
As only Rishabh Pant can do! 6️⃣#AUSvIND | #PlayOfTheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/vupPuWA8GG
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 22, 2024
भारत का टाॅप ऑर्डर फ्लाॅप हुआ
टाॅस जीतकर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया का टाॅप ऑर्डर असफल साबित हुआ है। टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और नंबर तीन पर खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि केएल राहुल 26 और विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने मैच में 73 रनों पर छह विकेट खो दिए हैं।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।