7 अक्टूबर से मुल्तान में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जो रूट ने तीसरे दिन शतक ठोका। पहली पारी में मेजबान टीम ने 556 रन बनाए हैं, जिसमें अब्दुल्ला शफीक ने 102 रन, शान मसूद 151 रन, सलमान अली आगा 104* रन और सऊद शकील ने 82 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने दूसरे दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे।
इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जो रूट ने तीसरे दिन शतक ठोका। दिन के अंत तक टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 492 रन बनाए हैं। टीम अब पाकिस्तान से 64 रन पीछे है, जबकि हैरी ब्रूक (141*) और जो रूट (176*) नाबाद क्रीज पर हैं। आपको तीसरे दिन के खेल की सभी प्रमुख बातें बताते हैं-
जैक क्रॉली ने तीसरे दिन की शुरुआत में ही विकेट गंवाया
खेल के दूसरे दिन के अंत तक, जैक क्रॉली (64*) और जो रूट (32*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन की शुरुआत में, शाहीन अफरीदी ने जैक क्रॉली को आउट कर पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। जैक क्रॉली ने मिड-विकेट की ओर से शॉट लगाया था, जहां तैनात आमिर जमाल ने कमाल का कैच पकड़ा। क्रॉली ने 85 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए जैक क्रॉली और जो रूट ने 109 रनों की साझेदारी की।
Pouched on the second attempt! 🙌
Wicket no. 2 for Pakistan, catch no. 2 for Aamir Jamal 🏏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/9Jyln5W4B0
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 9, 2024
71वां रन बनाते ही जो रूट ने इतिहास रचा
पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट पारी में जो रूट ने 71 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। वह एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ उनसे आगे हैं।
Joe Root. England’s greatest.
🐐🏴pic.twitter.com/dMKqjUFwYy
— England’s Barmy Army 🏴🎺 (@TheBarmyArmy) October 9, 2024
बेन डकेट ने 84 रन बनाए
बेन डकेट ने शानदार खेलते हुए रूट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। 50वें ओवर की चौथी गेंद पर आमिर जमाल ने डकेट को LBW आउट किया। उन्होंने 75 गेंदों में 11 चोकों की मदद से 84 रनों की पारी खेली।
Aamir Jamal strikes!
In-dipper gets the better of Ben Duckett ☝️#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/d7Iv4cszIm
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 9, 2024
जो रूट ने 167 गेंदों में अपना 35वां टेस्ट शतक ठोका
जो रूट ने अबरार अहमद की 63वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर 167 गेंदों में शतक पूरा किया। यह रूट के टेस्ट करियर का 35वां शतक है। वह 2024 में कामिंदु मेंडिस के साथ संयुक्त रूप से टेस्ट में सर्वाधिक (5) शतक लगाने वाले बल्लेबाज है।
Joe Root hits his 35th Test 💯#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/dIsVIUnY0v
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 9, 2024
पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने चौथा टेस्ट शतक जड़ा
पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने 118 गेंदों में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है और पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 6 टेस्ट पारियों में चौथा शतक लगाया है। ब्रूक ने पाकिस्तान में सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारत के मोहिंदर अमरनाथ और श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा की बराबरी कर ली है।
Harry Brook’s fourth 💯 in Pakistan 😍
Some player, btw.#PAKvENG pic.twitter.com/763NO4RVYK
— England’s Barmy Army 🏴🎺 (@TheBarmyArmy) October 9, 2024
6️⃣ hundreds in 3️⃣1️⃣ innings
Harry Brook is HIM 🤘#PAKvENG pic.twitter.com/w4OOS8kk7J
— England’s Barmy Army 🏴🎺 (@TheBarmyArmy) October 9, 2024