7 अक्टूबर से मुल्तान में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहली पारी में मेजबान टीम ने पहले दिन के अंत तक चार विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए थे।
पाकिस्तान ने आज खेल के दूसरे दिन पहली पारी में 556 रन बनाए। इंग्लैंड ने दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जैक क्रॉली (64*) और जो रूट (32*) मौजूद हैं। हम आपको दूसरे दिन खेल की सभी प्रमुख बातें बताते हैं:
नसीम शाह ने 33 रन बनाए
पहले दिन खेल के बाद सऊद शकील (35*) और नसीम शाह (0*) क्रीज पर थे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। ब्रायडन कार्स के खिलाफ नसीम शाह (33) ने विकेट खो दिया और 388 पर पाकिस्तान को पांचवां झटका लगा।
Proper shot by Naseem!
He falls after a fine contribution 🏏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/JHjFiJe4pk
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024
मोहम्मद रिजवान डक पर आउट हुए
इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट पारी में मोहम्मद रिजवान ने टीम को निराश करने का काम किया। वह 12 गेंदें खेलकर जैक लीच के खिलाफ डक पर आउट हुए। सऊद शकील ने 177 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली।
Saud nails the sweep shot for his fifth 5️⃣0️⃣+ score in Tests against England 💪#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/49U24jw5KM
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024
सलमान अली आगा ने 119 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने 49 गेंदों में 26 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक 102 रन, शान मसूद 151 रन, सलमान अली आगा 104* रन और सऊद शकील की 82 रन की अर्धशतकीय पारी के बल पर पहली पारी में 556 रन बनाए।
An eventful six! 😲
Chris Woakes tries hard but Salman Ali Agha is deemed safe 🏏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/5hqtmSdi6B
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024
Peppering boundaries all over the park 🙌
Salman Ali Agha stamping his authority 🏏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/P6Vkloe4FO
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024
The Agha-Afridi power-hitting show 💪#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/6N64phFaVk
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024
पहली पारी में जैक लीच ने तीन विकेट हासिल किए
इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। 40 ओवरों में, जैक लीच ने 160 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। उन्होंने शान मसूद, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी का विकेट चटकाया। साथ ही गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स ने 2-2 विकेट हासिल किए।
ओली पोप ने पारी के दूसरे ओवर में ही विकेट खो दिया
पाकिस्तान को पहली सफलता नसीम शाह ने दिलाई, जिन्होंने पारी के दूसरे ओवर में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप पर शिकंजा कसा। ओली पोप (o) ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन आमिर जमाल ने मिड-विकेट पर डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा।
UNBELIEVABLE CATCH 😲
Aamir Jamal pucks it out of thin air to send back the England captain 👌#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/MY3vsto4St
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 8, 2024
जैक क्रॉली ने 55 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया
पहला विकेट मात्र चार रन पर गंवाने के बाद जैक क्रॉली और जो रूट ने टीम को वापसी दिलाई है। जैक क्रॉली ने शानदार खेल दिखाते हुए नसीम शाह के खिलाफ 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर 55 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में 16वां अर्धशतक है। दूसरे दिन के अंत तक जो रूट और क्रॉली के बीच 92 रनों की साझेदारी हो चुकी है।