पाकिस्तान को WTC 2023-25 में दूसरे और अंतिम टेस्ट में वेस्टइंडीज ने 120 रन से हराया। पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में स्पिनरों के लिए एक अच्छा पिच बनाया था लेकिन वेस्टइंडीज ने उसी पिच पर पाकिस्तान को हराया। पाकिस्तान के घरेलू मैदान पर 35 साल बाद वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की है।
अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्ट हारने के बाद टीम को अंतिम स्थान पर संतोष करना पड़ा है। पाकिस्तान की टीम पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है।
पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे स्थान पर खिसका
WTC अंक तालिका में पाकिस्तान अपने PCT में 27.98 की गिरावट के साथ आठवें से नौवें स्थान पर खिसक गया जबकि वेस्टइंडीज अपने PCT में 28.21 की बदौलत आठवें स्थान पर पहुंच गया। दोनों टीमों का WTC अभियान इस टेस्ट के साथ समाप्त हो गया क्योंकि पाकिस्तान ने 14 मैचों में से केवल पांच जीते और नौ हारे। दूसरी ओर इस WTC चक्र में वेस्टइंडीज ने 13 टेस्ट में से केवल तीन जीत, आठ हार और दो ड्रॉ हासिल किए।
रैंक | टीमें | मैच | जीत | हार | ड्रा | अंक | पीसीटी |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1. | दक्षिण अफ़्रीका | 12 | 8 | 3 | 1 | 100 | 69.44 |
2. | ऑस्ट्रेलिया | 17 | 11 | 4 | 2 | 130 | 63.73 |
3. | भारत | 19 | 9 | 8 | 2 | 114 | 50 |
4. | न्यूजीलैंड | 14 | 7 | 7 | 0 | 81 | 48.21 |
5. | श्रीलंका | 11 | 5 | 6 | 0 | 60 | 45.45 |
6. | इंग्लैंड | 22 | 11 | 10 | 1 | 114 | 43.18 |
7. | बांग्लादेश | 12 | 4 | 8 | 0 | 45 | 31.25 |
8. | वेस्टइंडीज | 13 | 3 | 8 | 2 | 44 | 28.21 |
9. | पाकिस्तान | 14 | 5 | 9 | 0 | 47 | 27.98 |
अब केवल दो मैच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 चक्र में बचे हैं। श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम जल्द ही टेस्ट सीरीज में दो मैच खेलेगी। श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो गई है हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल में नंबर वन बनने का मौका मिलेगा अगर वे सीरीज जीतते हैं। वहीं इस साल जून में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा।