भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और बहुत से लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। यही नहीं, इस महान खिलाड़ी ने आईपीएल में भी अपनी छाप छोड़ी है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के लगभग हर सीजन में हिस्सा लिया है और उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कई मैच खेले हैं।
19 अक्टूबर, 4 वर्ष पहले, धोनी ने अपना 200वां आईपीएल मैच खेला था। यही नहीं, यह उपलब्धि हासिल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले खिलाड़ी बने थे। यह मैच उन्होंने अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए खेला था।
अपने 200वें आईपीएल मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 28 रन बनाए थे
अपने 200वें आईपीएल मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 28 रन बनाए थे। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के पुराने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 35 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच में चेन्नई टीम ने सिर्फ 125 रन बनाए। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
राजस्थान रॉयल्स के महान सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 48 गेंदों में 70 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। यही नहीं, स्टीव स्मिथ ने 26 रन जोड़े थे। इन दोनों खिलाड़ियों ने 98* रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने मैच को 16 गेंदें रहते जीता।
यही नहीं, 2020 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं हो पाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 सीजन में शानदार वापसी की और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को जीता। बात आईपीएल की हो तो धोनी ने अभी तक 264 मैच खेले हैं और 39.12 के औसत और 137.54 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं। यही नहीं, विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 152 कैच पकड़े हैं और 42 स्टंपिंग किए हैं। इस धुआंधार खिलाड़ी को आईपीएल 2025 में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।