पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। ICC ने इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। 27 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा।
23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच खेला जाएगा
23 फरवरी (रविवार) को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच खेला जाएगा। अब तक आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश से भिड़ेगा और 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप में बाँटा गया है। अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दूसरे ग्रुप में हैं। भारत के खेलों के अतिरिक्त, दोनों ग्रुप के मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। सभी मैच डे-नाइट होंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल
तारीख | मैच | स्थान |
---|---|---|
19 फरवरी | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड | कराची, पाकिस्तान |
20 फरवरी | बांग्लादेश बनाम भारत | दुबई |
21 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | कराची, पाकिस्तान |
22 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | लाहौर, पाकिस्तान |
23 फरवरी | पाकिस्तान बनाम भारत | दुबई |
24 फरवरी | बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड | रावलपिंडी, पाकिस्तान |
25 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | रावलपिंडी, पाकिस्तान |
26 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड | लाहौर, पाकिस्तान |
27 फरवरी | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | रावलपिंडी, पाकिस्तान |
28 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया | लाहौर, पाकिस्तान |
1 मार्च | दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड | कराची, पाकिस्तान |
2 मार्च | न्यूजीलैंड बनाम भारत | दुबई |
4 मार्च | सेमीफाइनल 1 | दुबई |
5 मार्च | सेमीफाइनल 2 | लाहौर, पाकिस्तान |
9 मार्च | फाइनल | लाहौर, पाकिस्तान (यदि भारत क्वालिफाई नहीं करता है, अगर भारत क्वालिफाई किया तो मैच दुबई में) |
10 मार्च | रिजर्व डे |