वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 280 पर ऑलआउट हो गया था। पहली पारी में मेजबान की शुरुआत भी अच्छी शुरुआत नहीं रही थी, न्यूजीलैंड ने दिन के अंत तक पांच विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड की पहली पारी दूसरे दिन 125 रनों पर सिमट गई। दिन के अंत तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं, जिससे टीम 533 रन से आगे चल रही है।
न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में फ्लॉप रही
खेल के पहले दिन के खत्म होने के बाद विलियम ओरूर्क (0) और विकेटकीपर टाॅम ब्लडेंल (7*) नाबाद थे। दोनों बल्लेबाजों को दूसरे दिन की शुरुआत में ही ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा था। गस एटकिंसन ने इसके बाद नाथन स्मिथ (14), मैट हेनरी (0) और टिम साउदी (0) को आउट कर हैट्रिक पूरा किया।
पहली पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के स्कोर पर नजर डालें –
- टॉम लैथम- 17 (32) बेन स्टोक्स के खिलाफ आउट
- डेवोन कॉनवे- 11 (27) गस एटकिंसन के खिलाफ आउट
- केन विलियमसन- 37 (56) ब्रायडन कार्स के खिलाफ आउट
- रचिन रवींद्र- 3 (10) क्रिस वोक्स के खिलाफ आउट
- डेरिल मिचेल- 6 (12) ब्रायडन कार्स के खिलाफ आउट
- विलियम ओरूर्क- 0 (26) ब्रायडन कार्स के खिलाफ आउट
- टॉम ब्लंडेल- 16 (20) ब्रायडन कार्स के खिलाफ आउट
- ग्लेन फिलिप्स- 16* (16)
- नाथन स्मिथ- 14 (12) गस एटकिंसन के खिलाफ आउट
- मैट हेनरी- 0 (1) गस एटकिंसन के खिलाफ आउट
- टिम साउदी- 0 (1) गस एटकिंसन के खिलाफ आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में गस एटकिंसन ने 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए, 8.5 ओवरों में। वहीं, ब्रायडन कार्स ने 10 ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिए। क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जैकब बैथेल शतक से चूके
दूसरी पारी में इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत नहीं की। जैक क्रॉली दूसरे ही ओवर में मैट हेनरी के खिलाफ आउट हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए जैकब बैथेल और बेन डकेट ने 187 रनों की साझेदारी की। जैकब बैथेल ने 118 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली, जबकि बेन डकेट ने 112 गेंदों में 92 रन बनाए। दोनों खिलाड़ी शतक से चूक गए।
तीसरी पारी में हैरी ब्रूक ने पहली पारी में शतक जड़ने के बाद 61 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। वह ग्लेन फिलिप्सके खिलाफ विकेट गंवा बैठे। छठे विकेट के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट ने 51 रनों की साझेदारी की है। क्रीज पर जो रूट (73*) और बेन स्टोक्स (35*) मौजूद हैं।
यहां देखें दूसरे दिन के खेल के बाद फैंस के रिएक्शन-
Entertaining half an hour ahead in the #NZvsENG game. Lead of more than 500 and Ben Stokes going after every ball. Love it. #ENGvNZ
— Ranjit Nair (@ranzzit) December 7, 2024
THIS YOUNG GUN WILL PLAY FOR RCB IN IPL 2025.🥶🔥
Missed Well Deserve Century Just 4 Runs, Well Played Jacob Bethell.#NZvsENG #ENGvsNZ#AUSvIND #AUSvsIND #INDvsAUS #INDvAUS pic.twitter.com/QhbAN9G5cL
— 𝐈 𝐒how 𝐂ricket 🏏🇮🇳 (@ImGajananJoshi) December 7, 2024
NZ getting hammered by England in their home conditions… can’t believe that this was the same 11 that defeated us😭 #NZvsENG #AUSvIND #BGT
— Kabir 🇮🇳 (@vohra_kabir) December 7, 2024
England cricket player domination New Zealand series @englandcricket #EnglandCricket #mshasansajib #NZvsENG pic.twitter.com/8dwXM29HgC
— m s hasan sajib (@mshasansajib9) December 7, 2024
One more century loading for mighty Joe Root ❤️ , ie. 36th one .#NZvsENG #INDvsAUS pic.twitter.com/8swTo8ch8S
— NightmareOfIndia (@chacha_mogambo) December 7, 2024
Unlucky 😔 RCB blood miss a century by 4 runs #NZvsENG #JacobBethell #cricketfan pic.twitter.com/sjoqosFeXJ
— Cric lover (@sjcricinfo) December 7, 2024
England bossing the Wellington test #NZvsENG pic.twitter.com/ip6EUfFF0I
— Politics N Cricket 🏏 🇮🇳🏴🎵 🎥🎤 (@rs_3702) December 7, 2024