टीम इंडिया और बांग्लादेश इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच खेल रहे हैं। बांग्लादेश ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत दूसरे टी20 में इतनी अच्छी तरह से नहीं हुई, उन्होंने 6 ओवर में 41 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे।
संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि अभिषेक शर्मा 15 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अच्छी पारी नहीं खेली और सिर्फ 8 रन ही बना पाए। टीम इंडिया के तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने चौथे विकेट के लिए 108 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
इन दोनों खिलाड़ियों ने लगातार तगड़े प्रहार किए और बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नीतीश रेड्डी ने 34 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 74 रनों की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी ने टीम इंडिया को दूसरे टी20 में मजबूत बना दिया है। मेहदी हसन मिराज के खिलाफ नीतीश रेड्डी ने 9 गेंदों में 27 रन बनाए। सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों की बहुत प्रशंसा हो रही है।
अरुण जेटली स्टेडियम में रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की क्लास लगाई
भले ही टीम इंडिया की शुरुआत इतनी अच्छी ना हुई हो लेकिन नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह की साझेदारी की वजह से टीम अब बांग्लादेश के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। रिंकू सिंह ने 53 रनों की शानदार पारी खेली।
बता दें कि इन दोनों टीमों ने पहला टी20 मैच ग्वालियर में खेला था जिसको टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में भी शानदार वापसी की है। भारत टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है। बांग्लादेश को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना होगा।
#NitishReddy and #RinkuSingh give forth confidence through their body language, bringing a sense of assurance to Indian cricket. Great to see! #INDvBAN #teamindia
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) October 9, 2024
New Kid on the block, NKR! 🌟
Maiden international fifty in just his second-ever game. Those fireworks were a treat to watch, Nitish! 🧨🤩
📸: BCCI#PlayBold #INDvBAN pic.twitter.com/z8Wc7eB10x
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) October 9, 2024
Nitish Kumars who came to Delhi in 2024, shouldered the Orange colour and changed the game!#INDvBAN pic.twitter.com/12fzdf6NG4
— Sagar (@sagarcasm) October 9, 2024
Nitish Kumar Reddy departs after a blistering knock of 74 off 34 deliveries 👏👏
Live – https://t.co/Otw9CpO67y… #INDvBAN@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/FTaI0JdVrw
— BCCI (@BCCI) October 9, 2024
RINKU SINGH, THE GUNMAN…!!!
– 26 ball fifty in Delhi, the finisher is here to take India to a great total. 🙇♂️ pic.twitter.com/URcc2iTDJr
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 9, 2024
FIFTY!
Rinku Singh brings up his third T20I half-century with a maximum 💪💪
Live – https://t.co/Otw9CpO67y…… #INDvBAN@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/IgFIoE6yfh
— BCCI (@BCCI) October 9, 2024
BROTHER’S OF DESTRUCTION 🔥💯 Rinku Singh & Nitish Kumar Reddy#RinkuSingh #NitishKumarReddy#INDVSBAN #ICT pic.twitter.com/XHTApZis0h
— रेशमाचौधरी (@Reshamajaat) October 9, 2024
Agar abhishek se bach jaaoge to Surya maarega, Surya se bach jaaoge to Rinku singh gaan todega agar rinku bhi nahi kar paaya to nitish Reddy and pandya rocket bana denge#INDvsBAN
— भाई साहब (@Bhai_saheb) October 9, 2024
Nowadays, 🇮🇳 players make explosive entries into international cricket:
Nitish Reddy in his 2nd inning: 74(34)
SKY in debut inning: 57(31)
Ishan Kishan in debut inning: 56(32)
Jaiswal in 2nd inning: 84*(51)
Abhishek in 2nd inning: 100(47)
Rinku singh in 2nd inning: 38(21) pic.twitter.com/ZbvyEvIkRs— Varun Giri (@Varungiri0) October 9, 2024