भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। भारत ने खेल के दूसरे दिन पांच बड़े विकेट गंवा दिए जिससे मेजबान टीम मजबूत स्थिति में है। तीसरे दिन की शुरुआत में ही बल्लेबाज ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा आउट हो गए। 221 के स्कोर पर भारत को 7 झटका लगा, जिसके बाद टीम संकट में थी।
फिर नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने टीम इंडिया को धमाकेदार वापसी दिलाई। नाथन लियोन के खिलाफ नीतीश रेड्डी ने अपनी पारी के दौरान एक शानदार छक्का लगाया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
नीतीश कुमार रेड्डी ने करारा छक्का मारा
नाथन लियोन ने भारत की पहली पारी का 67वां ओवर डाला था। नीतीश कुमार रेड्डी ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं बनाया लेकिन दूसरी गेंद पर एक करारा छक्का जड़ दिया। वह क्रीज से थोड़ा आगे खड़े थे, अपने पैरों का इस्तेमाल किया और स्ट्रेट छक्का लगाया।
Nitish Kumar Reddy Six: यहां देखें वीडियो-
Nitish Kumar Reddy has been the find of the series. 👌🇮🇳pic.twitter.com/kWKDf6sloi
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 28, 2024
नीतिश कुमार रेड्डी ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ चौका लगाकर मेडन टेस्ट अर्धशतक पूरा किया
नीतिश कुमार रेड्डी ने पारी के 83वें ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ चौका लगाकर 81 गेंदों में अपना मेडन टेस्ट अर्धशतक ठोका। उनकी बल्लेबाजी ने जारी सीरीज में सबको प्रभावित किया लेकिन पिछली दो पारियों में अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने बल्ले से फेमस पुष्पा (इंडियन मूवी) सेलिब्रेशन किया।
भारत ने तीसरे दिन टी ब्रेक तक 7 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। नाबाद क्रीज पर नीतिश कुमार रेड्डी (85*) और वाशिंगटन सुंदर (40*) मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।