लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 239 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में नाबाद 87 रन ठोके और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
निकोलस पूरन ने 2000 आईपीएल रन पूरे किए
अब निकोलस पूरन आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल को उन्होंने पीछे छोड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी आंद्रे रसेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। आईपीएल में रसेल ने अपने 2 हजार रन 1120 गेंदों पर पूरे किए थे, जबकि पूरन ने 1198 गेंदों पर यह कारनामा किया है। सहवाग अब लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, 1211 गेंद पर उन्होंने आईपीएल में अपने 2 हजार रन पूरे किए थे।
सबसे तेज 2000 आईपीएल रन (गेंदों के हिसाब से)
1120 – आंद्रे रसेल
1198 – निकोलस पूरन
1211 – वीरेंद्र सहवाग
1251 – क्रिस गेल
1306 – ऋषभ पंत
1309 – ग्लेन मैक्सवेल
आईपीएल में 2022 से पूरन सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं
107 – निकोलस पूरन (47 पारी)
84 – शिवम दुबे (43 पारी)
80 – जोस बटलर (46 पारी)
79- संजू सैमसन (50 पारी)
75- फाफ डु प्लेसिस (47 पारी)
आईपीएल में निकोलस पूरन के सर्वोच्च स्कोर पर नजर डालिए –
87*(36) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडन गार्डन्स, 2025
77 (37) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई, 2020
75 (29) बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े, 2024
75 (30) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विशाखापत्तनम, 2025
70 (26) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2025
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दूसरा हाईएस्ट टोटल बनाया
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में रिकॉर्डतोड़ टोटल बनाया। टीम ने आईपीएल इतिहास में 3 विकेट खोकर 238 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 48 गेंदों में 81 रन और निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में 87* रन की शानदार पारी खेली। एडेन मार्करम ने 28 गेंदों में 47 रन की बहुमूल्य पारी खेली।