फिलहाल न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों ने 17 नवंबर, रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मैच खेला।
इस मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया। मुकाबले को अपने नाम करने के बाद श्रीलंका ने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है। मैच में विकेटकीपर कुशल मेंडिस ने 102 गेंदों में 74* रनों की शानदार नाबाद पारी खेलकर श्रीलंका को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया
मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शानदार स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 45.1 ओवर में 209 रन बनाए। मार्क चैंपमैन ने कीवी टीम के लिए 76 रनों की बेस्ट पारी खेली, जबकि विकेटकीपर मिच हे ने 49 रन बनाए और कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
मेजबान श्रीलंका ने खासकर स्पिन गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। महीष तीक्षणा और जैफरी वांडरसे ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, असीथा फर्नाडो ने 2 विकेट हासिल किए जबकि दुनिथ वेल्लालगे और कप्तान चरित असलंका ने 1-1 विकेट हासिल किया।
बाद में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड से मिले 210 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा किया, 46 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस (74*) ने एक छोर संभाल रखा, वहीं अंत में उन्हें जनिथ लियानगे (22), दुनिथ वेल्लालगे (18) और महीष तीक्षणा (27*) से भी अच्छा साथ मिला।
कीवी टीम की गेंदबाजी में ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ ने 1-1 सफलता हासिल की।
Sri Lanka’s first ODI series win over NZ since 2012
Series Lead 2-0 #Kusalmendis 74* run #SLvsNZ #NZVSSL pic.twitter.com/znhAUSZJLI— Cric Aassuu (@MohmmadAsif2000) November 17, 2024