11 अक्टूबर को, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान आज दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला खेलेंगे। पाकिस्तान की मुनीबा अली ने इस मैच से पहले एक बड़ा बयान दिया है। 10 अक्टूबर को पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना के पिता का निधन हो गया।
पिता की मृत्यु के बाद फातिमा सना कराची के लिए रवाना हो गई। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तानी टीम में नहीं होंगी। हालाँकि, पाकिस्तान के अंतरिम कप्तान मुनीबा अली ने कहा कि उनकी टीम फातिमा सना और उनके पिता के लिए आगामी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना चाहेगी।
“फातिमा हमारी कप्तान हैं और दोनों ही डिपार्टमेंट में उन्होंने टीम की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया है,” मुनीबा अली ने ICC से कहा। उनके रहने से टीम का बैलेंस भी सही रहता है। हम उनको मिस जरूर करेंगे क्योंकि एक खिलाड़ी के साथ-साथ फातिमा सना हमारी कप्तान भी हैं। हम फातिमा और उनके पिता के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेंगे। अगर हम ऑस्ट्रेलिया को मात देते हैं तो यह हमारी टीम के लिए भी और फातिमा के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है। हम उनके लिए और उनके पिता के लिए खेलेंगे, और हमें पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को जरूर मात देगा।’
फातिमा सना ने हमसे कहा कि हमें अच्छी तरह से खेलना होगा: मुनीबा अली
मुनीबा अली ने कहा, “जब हमें फातिमा के बारे में पता चला तो हम सब काफी निराश थे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम के सभी खिलाड़ी निराश हैं, लेकिन हमें मैच जीतने पर भी फोकस करना होगा। ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना आसान नहीं होने वाला है, लेकिन हम उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को देखेंगे।’
पाकिस्तान ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।पाकिस्तान टीम आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप A में दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।