13 अप्रैल, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के 18वें सीजन का 29वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने इस रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से जीत हासिल की है।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन दिल्ली 193 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुकाबले में दिल्ली ने आखिरी तीन विकेट रन-आउट की वजह से गंवाए, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। दिल्ली की चार जीतों के बाद यह पहली हार है।
दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 205 रन बनाए।
टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 18 रनों की पारी खेली, रियान रिकेल्टन ने 41 रनों की पारी खेली, और सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों की पारी खेली। हालाँकि, कप्तान हार्दिक पांड्या आज सिर्फ 2 रन ही बना पाए, अंत में नमन धीर ने 17 गेंदों में 38* रनों की शानदार पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में स्पिनर विपराज निगम और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले।
इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस से मिले 206 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई। मुकाबले में दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल ने 33 रनों का योगदान दिया, जबकि करुण नायर ने 40 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली।
बल्लेबाजी में आज केएल राहुल (15), अक्षर पटेल (9) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) ने निराश किया। मुंबई के लिए गेंदबाजी में कर्ण शर्मा ने 3 विकेट, मिचेल सेंटनर ने 2 विकेट और दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट हासिल किया।
ARE YOU NOT ENTERTAINED? 🤩
A #TATAIPL classic in Delhi goes #MI‘s way 👏
Updates ▶ https://t.co/sp4ar86EKb#DCvMI | @mipaltan pic.twitter.com/yMODbfnT6s
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025