भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी दुनिया के कुछ महान विकेटकीपरों और कप्तानों में से एक हैं। 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, धोनी आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं।
हाल ही में धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में धोनी को रांची में अपने फार्म हाउस पर एक बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। धोनी के बाइक चलाते हुए यह वीडियो बहुत जल्दी सोशल मीडिया पर फैल गया। साथ ही, प्रशंसकों ने इस वीडियो को काफी तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
देखें एमएस धोनी द्वारा बाइक चलाने की यह वीडियो
MS DHONI – THE RIDER. 😎 ⚡
Dhoni enjoying the time at his hometown. pic.twitter.com/yF5y3nvY6A
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 27, 2024
IPL 2025 में एमएस धोनी खेलते हुए दिख सकते हैं
दूसरी ओर, आपको बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद अब आईपीएल में ही खेलते हुए देखा गया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया है और आईपीएल में सबसे सफल टीमों में से एक है।
2024 आईपीएल में उन्होंने युवा भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी, जो पिछले आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दिया थे। हालाँकि, नवीनतम मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, धोनी अगले आईपीएल सीजन में खेल सकते हैं। इसके लिए बीसीसीआई भी आईपीएल रिटेंशन नियमों को बदल सकता है।
एमएस धोनी का क्रिकेट करियर
धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर बारे में आपको जानकारी दें कि उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 4876, वनडे क्रिकेट में 10773 और टी20 क्रिकेट में 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने 264 आईपीएल मैच खेलकर 5243 रन भी बनाए हैं।