CSK टीम ने IPL 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन मैदान पर सबका ध्यान एमएस धोनी पर रहता है। ऐसे में अब टीम के अभ्यास सत्र से धोनी के वीडियो भी सामने आने लगे हैं, माही का एक नया वीडियो, जिसमें वे बल्लेबाजी करते हुए अपने पुराने रूप में दिख रहे हैं, बहुत वायरल हो रहा है।
एमएस धोनी और आर अश्विन लंबे समय बाद साथ में अभ्यास करते दिखे
दूसरी ओर चेन्नई टीम ने इस बार मेगा ऑक्शन में आर अश्विन को चुना, जो चेन्नई के रहने वाले हैं और पहले भी CSK से खेल चुके हैं। अश्विन भी टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं, इसलिए वह धोनी के साथ लंबे समय बाद मैदान पर दिखाई दिए। ये नजारा देखकर फैन्स को पुराने दिन याद आ गए, साथ ही वो वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। अश्विन ने धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया और CSK के लिए कई बार बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए इस बार उनका प्रदर्शन देखना होगा। इस बार टीम में मेगा ऑक्शन के जरिए कई नए खिलाड़ी जुड़े हैं।
एमएस धोनी इस सीजन में भी सिर्फ चौके और छक्कों में डील करेंगे
*एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
* ये वायरल वीडियो, जिसमें माही का पुराना अवतार दिखाया गया है, CSK टीम के अभ्यास का है।
*जहां धोनी नेट्स में पहले की तरह लंबे छक्के लगाते हुए दिखाई दिए।
* वहीं खिलाड़ी और Support Staff उनके शानदार शॉट को देखकर काफी उत्साहित हुए।
एमएस धोनी का नेट सेशन से ये वीडियो सामने आया है
THALA ON CHARGE AGAIN 💥 pic.twitter.com/cIkpHza74m
— ` (@WorshipDhoni) February 28, 2025
एक नजर आर अश्विन और एमएस धोनी के इस वीडियो पर भी डालते हैं
View this post on Instagram
IPL 2025 के लिए CSK टीम कुछ इस प्रकार है
रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल